मुंह में पिस्टल डाली और चला दी गोली, रीवा में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, हालत गंभीर

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। मध्य प्रदेश के रीवा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अस्पताल के प्रबंधक ने सुसाइड करने की कोशिश करते हुए खुद को गोली मार ली है। उसने अपने मुंह में पिस्टल डालकर गोली चला दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

युवक की पहचान प्रतीक सिंह उर्फ कुक्कू के रूप में हुई है। सोमवार की रात लगभग 12 बजे जब पूरा परिवार सोने की तैयारी कर रहा था, तभी कमरे से गोली चलने की आवाज आई। इस घटना से पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। कमरे में प्रतीक खून से लथपथ पड़ा था।

परिजनों ने प्रतीक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। प्रतीक की हालत काफी नाजुक है। प्रतीक रीवा के अस्पताल में स्टाफ मैनेजमेंट का काम संभालता था। उसे उसी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

डॉक्टरों के अनुसार, गोली लगने से अंदरूनी अंगों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत को बेहद नाजुक बताया है। प्रतीक सिंह ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।

प्रतीक के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद होने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। प्रतीक के पास पिस्टल कहां से आई और उसने खुद को मारने की कोशिश क्यों की? पुलिस इन सभी सवालों के जवाब ढूंढ रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article