भागलपुर विश्वविद्यालय में इंटर्नशिप फीस को लेकर बवाल, एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन

छात्र हितों को लेकर एबीवीपी का आंदोलन

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इंटर्नशिप के नाम पर 500 रुपये की कथित अवैध वसूली और छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। बताया जा रहा है कि हाल ही में एबीवीपी कार्यकर्ता टीएनबी महाविद्यालय पहुंचे थे, जहां प्रोफेसर डॉ. नीलेश पर छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा। घटना के बाद छात्र संगठन में भारी नाराजगी देखने को मिली।


आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रभारी कुलपति डॉ. विमलेंदु नारायण झा का पुतला दहन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्र हितों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


एबीवीपी नेताओं ने मांग की है कि प्रोफेसर डॉ. नीलेश को तत्काल निलंबित किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article