एस. सिद्धार्थ ने बिहार के 12 शिक्षकों को ‘Teacher Of The Month’ पुरस्कार से नवाजा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ ने राज्य के 12 शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्हें ‘Teacher Of The Month’ के रूप में सम्मानित किया गया है। बिहार में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने शिक्षकों से संवाद की नई पहल शुरू की है।

एस. सिद्धार्थ हाल ही में वीडियो कॉल के जरिए विभिन्न जिलों के शिक्षकों से बातचीत कर रहे हैं, जिससे स्कूलों की खामियों और कुछ सकारात्मक पहलुओं का पता चल रहा है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ लापरवाही को देखकर जहां सख्त एक्शन ले रहे हैं तो वहीं अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने का काम भी कर रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

शिक्षा विभाग ने जिन 12 शिक्षकों को सम्मानित किया है उनमें, गोपालगंज के शिक्षक सुधांशु कुमार, जमुई की शिक्षिका अलका भारती, किशनगंज के शिक्षक शाबाद कमर, मधेपुरा के शिक्षक विकास कुमार, मुजफ्फरपुर के शिक्षक पवन कुमार, पटना की शिक्षिका ममता यादव, पूर्वी चंपारण की शिक्षिका प्रज्ञा प्रिया, समस्तीपुर के शिक्षक गौतम बिहारी, सीवान के शिक्षक बीरबल पंडित, सितामढ़ी की शिक्षिका प्रियंका कुमारी, सीतामढ़ी के ही शिक्षक मो.इंजामामुल हक और समस्तीपुर के शिक्षक रामानुराग शामिल हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article