पटना में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, गोलीकांड के बाद पुलिस एक्शन में..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बीते दिन पटना के न्यू पुनाइचाक क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने सरेआम फायरिंग कर दी। खास बात यह रही कि इस घटना के समय लॉ एंड ऑर्डर एडीजी खुद मौजूद थे और उन्होंने बदमाशों का पीछा भी किया।

यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।इस घटना के बाद पटना पुलिस पूरी तरह एक्टिव हो गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आम नागरिक हों या वीआईपी, सभी वाहनों की गहन जांच की जा रही है।इनकम टैक्स गोलंबर जैसे व्यस्त इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। बाइक सवारों को रोका जा रहा है, उनकी कमर की तलाशी ली जा रही है और दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है। चार पहिया वाहनों को भी रोककर अंदरूनी तलाशी ली जा रही है — बूट, बैग और अन्य सामानों की छानबीन की जा रही है।राजधानी में फिलहाल हाई अलर्ट जैसा माहौल है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article