AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर में युवक की लाश मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले कई जख्म के निशान, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद कोवाली मैदान में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। मृतक की पहचान छोटू कुरैशी के रूप में हुई है।

युवक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही बबरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। शव मिलने की खबर से मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है और हत्या अथवा अन्य कोणों से भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है.