शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर किया तीखा हमला,बिहार की राजनीति में तेजस्वी का भविष्य नहीं…!

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बातचीत के दौरान राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का बिहार की राजनीति में कोई भविष्य नहीं है और उनके बयानों का कोई महत्व नहीं रह गया हैसैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, “बिहार में केवल नीतीश कुमार की ही चर्चा होगी और उनकी ही सरकार बनेगी।

तेजस्वी यादव का दूर-दूर तक कोई नाम नहीं है। NDA सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है, और 2025 में सभी सीटों पर NDA की जीत होगी उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के लिए कई अहम कदम उठाए हैं, जिस कारण जनता का भरोसा उन पर कायम है। साथ ही, तेजस्वी यादव के वादों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी बातों पर जनता विश्वास नहीं करती। बता दे कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहर पूर्व केंद्र मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन अपनी एक निजी कार्यक्रम को लेकर भागलपुर पहुंचे थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article