गन्ना क्षेत्र विस्तार के लिए विशेष अभियान शुरू, 24 से 26 जुलाई तक तीन प्रखंडों की सभी पंचायतों में लगेंगे शिविर

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 24 जुलाई। जिले में प्रस्तावित नई सहकारी चीनी मिलों की स्थापना को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गन्ना क्षेत्र विस्तार के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 24 से 26 जुलाई 2026 तक केवटी, मनीगाछी और सिंहवाड़ा प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में किसानों का गन्ना किसान पंजीकरण, चीनी मिल सहकारी समिति की सदस्यता तथा गन्ना खेती से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि बिहार सरकार ने दरभंगा में नई सहकारी चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रत्येक चीनी मिल के लिए लगभग 30 हजार एकड़ क्षेत्र में गन्ने की खेती आवश्यक होगी। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए किसानों को गन्ना उत्पादन के प्रति प्रोत्साहित करने और खेती का रकबा बढ़ाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें सहकारिता, कृषि, गन्ना उद्योग और पंचायती राज विभाग के अधिकारी व कर्मी समन्वय के साथ किसानों को गन्ना खेती के लाभ और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। अभियान के दौरान अधिक से अधिक किसानों को गन्ना किसान के रूप में पंजीकृत करने और सहकारी समिति से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिलाधिकारी ने बताया कि शिविरों के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अभियान की निगरानी और नियमित मॉनिटरिंग करेंगे।

उन्होंने संबंधित पंचायतों के मुखिया और पैक्स अध्यक्षों से अधिकाधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान केवल गन्ना क्षेत्र विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने, सहकारी व्यवस्था को मजबूत करने और जिले में प्रस्तावित नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए मजबूत आधार तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। किसानों से अपील की गई है कि वे शिविरों में पहुंचकर गन्ना किसान पंजीकरण और सहकारी सदस्यता का लाभ उठाएं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article