AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

औरंगाबाद में शुरू होगा खेल महोत्सव 2025, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

औरंगाबाद में युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और ग्रामीण स्तर तक छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने के लिए खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की शुरुआत पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह करेंगे। महोत्सव का आयोजन 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक चलेगा।

उद्घाटन समारोह 22 सितम्बर सुबह 11 बजे औरंगाबाद इंडोर स्टेडियम में होगा, जहाँ राज्यसभा सांसद शम्भू शरण पटेल, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, जमुई विधायक श्रेयश्री सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र चन्द्रवंशी संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ करेंगे।

इस कार्यक्रम का संयोजन जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण और शहरी दोनों स्तर के खिलाड़ियों को समान अवसर देगी। प्रतिभागी 20 सितम्बर तक www.sansadkhelmahotsav.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस महोत्सव में एथलेटिक्स, मलखम, कबड्डी, फुटबॉल, बॉलीबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, खो-खो सहित कई खेल शामिल होंगे।

पिछले वर्ष भी इस महोत्सव का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया था, जिसमें मंडल, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच का नतीजा है, जिसने ग्रामीण और शहरी युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच उपलब्ध कराया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि इस खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान देना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर प्रदान करना है।