शराब पकड़ने गए SSB जवानों को शराब तस्करों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा,FIR दर्ज!

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

ताजा मामला मोतिहारी जिला का बताया जा रहा है।जहा एक बीडीओ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वाइरल वीडियो में शराब तस्कर शराब पकड़ने के आरोप में SSB के दो जवानों को दौड़ा दौड़ा कर लाठी डंडे से पीटते नजर आ रहे है।इतना ही नही पकड़े गए शराब को भी SSB जवान से छुड़ा कर ले जाते दिख रहे है।मामला कुड़वाचैन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद SSB जवान द्वारा शराब तस्करों के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।मोतिहारी में शराब तस्करों का मनोबल सातवे आसमान पर है।शराब तस्करों ने शराब पकड़ने गए दो SSB जवानों दौड़ा दौड़ा कर जमकर पिटाई कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। शराब तस्करों के SSB जवान की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। शराब तस्कर इतने बेखौफ थे कि उन्हें इस बात की रत्ती भर भी डर नही था कि वो अर्द्धसैनिक बल पर हाथ उठा रहे है जिसका गंभीर परिणाम हो सकता है। भारत नेपाल सीमा के पिलर सांख्य 346/2 के पास की घटना है। घटना गांधी जयंती की अहले सुबह की बतायी जा रही है ।जब 20वी वाहनी के एसएसबी जवान अरुण कुमार सिंह और संतोष पांडुरंग सरकारी मोटरसाइकिल से कुण्डवा चैनपुर में अपने कैम्प पर जा रहे थे। तभी इंडो नेपाल बॉर्डर पर मोटरसाइकिल पर शराब से भरी बोरा को देखकर शराब तस्कर को जवानों ने रोका तो तस्कर शराब लदी बाइक छोड़ गांव की तरफ भागा ।कुछ ही देर में तस्कर की मदद करने आधा दर्जन ग्रामीण तस्कर पहुँच गए और लाठी डंडे से दोनो एसएसबी के जवानों की बुरी तरह से पिटाई कर जख्मी कर दिया है।हालांकि जब पिटाई हो रही थी तब दोनो जवान सिविल वर्दी में थे।जबकि दोनो जवान को स्थानिए ग्रामीण पहचान रहे थे कि वो एसएसबी के जवान है।घटना को लेकर कुण्डवाचैनपुर थाना में आधा दर्जन नामजद और डेढ़ दर्जन अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। कुड़वा चैनपुर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर करवाई में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article