भागलपुर में आंधी-बारिश का कहर: पांच लोगों की मौत, कई इलाकों में भारी तबाही

भागलपुर में मौसम का कहर: तेज आंधी-बारिश ने ली पांच जिंदगियां, प्रशासन अलर्ट

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले में देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।


भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि 24 घंटे के भीतर सभी आश्रितों को सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। तेज आंधी और बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ, वहीं कई क्षेत्रों में लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा।


घटना के बाद जिला प्रशासन की टीम लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही है और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ घंटों तक मौसम खराब बने रहने की संभावना जताई है, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article