AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

छठ महापर्व पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पटना के चार बड़े स्टेशनों पर कड़े इंतज़ाम

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

छठ पर्व के दौरान पटना में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए हैं। पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र स्टेशन और दानापुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनज़र तीन शिफ्टों में 30 मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं।

जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने निर्देश दिया है कि सभी तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी रेलवे अधिकारियों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाकर काम करें ताकि किसी भी स्थिति में यात्रियों को परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि स्टेशन पर प्रवेश और निकास का प्रबंधन सुचारू रूप से हो।

मेडिकल टीम को सतर्क रहने के निर्देश
प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा है। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि वे आपात स्थिति में तत्काल मदद के लिए एम्बुलेंस, लाइफ-सेवर दवाओं और मेडिकल टीम को हर समय तैयार रखें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रेलवे अधिकारियों ने किया निरीक्षण
छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार की रात हाजीपुर जोन के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक और दानापुर मंडल के डीआरएम ने दानापुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल और पटना जंक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुविधा और सुरक्षा प्रबंधन को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

प्रशासन और रेलवे दोनों मिलकर इस बार छठ पर्व पर यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं।