AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बाइक सवार शिक्षक दंपति पर 10 से 15 लोगों ने किया हम/ला, गंभीर रूप से घायल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

औरंगाबाद,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देव मोड़ के समीप जमीनी विवाद में बाइक सवार शिक्षक दंपति पर दस से पंद्रह की संख्या में रहे लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल शिक्षक की पहचान शहर के पिपरडीह निवासी विजय कुमार सिंह उर्फ विजय गोप तथा उनकी पत्नी ऊषा देवी के रूप में की गई है।

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल शिक्षक के भाई सुनील कुमार एवं घायल शिक्षक विजय गोप ने बताया कि वे और उनकी पत्नी मदनपुर के मनिका गांव स्थित गणेश नगर उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षक है। विद्यालय से छुट्टी होने के बाद वे दोनों घर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पूर्व से चली आ रही जमीनी विवाद को लेकर उनके गोतिया ने दस से पंद्रह लोगों के साथ देव मोड़ के समीप लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान पिटाई कर रहे लोगों के द्वारा इनका मोबाइल फोन, सोने का चेन एवं पांच अंगूठी छीन ली गई। स्थानीय लोगों के दौड़ने पर सभी फरार हो गए। फिलहाल घटना की सूचना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।