तेजप्रताप का सनसनीखेज खुलासा: ‘मेरा बच्चा नहीं है, अनुष्का के साथ मेरा नहीं आकाश भाटी का संबंध…’

तेजप्रताप ने दावा किया कि मुकेश रौशन द्वारा रची गई साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे पहले ही पांच लोगों को ‘जयचंद’ बता चुके हैं, जो उन्हें बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं।

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के मां बनने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट कहा है कि उस बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है और अनुष्का के साथ भी उनका किसी तरह का निजी रिश्ता नहीं रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत बदनाम और फंसाया जा रहा है।

तेज प्रताप यादव का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और उन खबरों के बाद सामने आया है, जिनमें दावा किया गया था कि वे हाल ही में जन्मी बच्ची के पिता हैं। इन खबरों को झूठा बताते हुए तेज प्रताप ने कहा कि यह सब उन्हें राजनीतिक और व्यक्तिगत रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि अनुष्का यादव से जुड़े संबंधों को लेकर आकाश भाटी बेहतर जवाब दे सकते हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि अनुष्का या उसके बच्चे से उनका कोई लेना-देना नहीं है। तेज प्रताप ने दावा किया कि मुकेश रौशन द्वारा रची गई साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे पहले ही पांच लोगों को ‘जयचंद’ बता चुके हैं, जो उन्हें बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि वे इस पूरे मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे और जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। उनका दावा है कि उनके खिलाफ साजिश रचने वालों की सूची बहुत लंबी है और सच्चाई अंततः सामने आएगी।

पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेज प्रताप यादव ने सवाल उठाया कि आकाश भाटी कौन हैं और अनुष्का यादव के फ्लैट पर उनका आना-जाना क्यों था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का इस मामले से सीधा संबंध है, वही इसकी जानकारी दे सकते हैं, न कि उन्हें झूठे आरोपों में घसीटा जाए।

तेज प्रताप ने कहा कि हाल ही में हुए दही-चूड़ा कार्यक्रम के बाद से कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है और इसी वजह से उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है और वे इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी रखेंगे।

तेज प्रताप यादव ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया गया है और उनकी छवि खराब करने के लिए गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। तेज प्रताप ने दोहराया कि अनुष्का यादव और उनके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article