राजधानी पटना में अपराधियों का आतंक, ऑनलाइन सेंटर चलाने वाले को मारी गोली

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना में महज 10 घंटे के अंदर अपराधियों ने फिर एक व्यक्ति को गोली मार दी है। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।पटना में अपराधियों का फिर से आतंक देखने को मिल रहा है जहां महज 10 घंटे के अंदर अपराधियों ने अब ऑनलाइन सेंटर चलाने वाले व्यक्ति को गोली मार दी है।

इसके बाद स्थानीय और पुलिस की मदद से घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति नाजुक बताई जा रही है।घटना राजीव नगर थाना अंतर्गत मौर्य पथ स्थित नंदन पुरी की है। घायल व्यक्ति का नाम सुधीश कुमार उर्फ चुनचुन है। सुधीश बायपास स्थित अपनी ऑनलाइन सेंटर बंद कर रात्रि में घर लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाए दो बाइक सवार अपराधियों ने अपार्टमेंट के पास उनपर हमला कर दिया। चुन्नू गोपालगंज के रहने वाले हैं।गोली की आवाज सुनकर परिजन आए और स्थानीय लोगो की मदद से उन्हें आनन फानन में अस्पताल लेकर भागे। अभी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही इस मामले में डीएसपी दिनेश पांडेय ने कहा है कि घटना हुई है चुन्नू नाम के व्यक्ति को गोली मारी गई है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article