साहेबगंज-अरेराज-बेतिया हाईवे प्रोजेक्ट पर सरकार की हरी झंडी बाकी, 5800 करोड़ रुपए खर्च होंगे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- पटना-बेतिया एनएच-139 डब्ल्यू की नई फोरलेन ग्रीनफील्ड सड़क का निर्माण लगभग 167 किमी लंबाई में किया जाएगा। इस परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, साहेबगंज-अरेराज-बेतिया मार्ग, करीब 64.6 किमी लंबा है, जिसका निर्माण केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मंजूरी का इंतजार कर रहा है। भारतमाला परियोजना के तहत इस मार्ग की डीपीआर तैयार की जा चुकी है और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है।

इसके अलावा, सड़क निर्माण की एजेंसी के चयन के लिए निविदा प्रक्रिया चल रही है, लेकिन निविदा पर अंतिम निर्णय लेने से पहले केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है।इस ग्रीनफील्ड सड़क के बन जाने से पटना से बेतिया की यात्रा में लगभग 100 किमी की कमी हो जाएगी, जिससे अब लोग केवल तीन घंटे में सफर पूरा कर सकेंगे। वर्तमान में, लोगों को इस दूरी को तय करने में करीब पांच से छह घंटे का समय लगता है। सूत्रों के अनुसार, पटना से बेतिया के बीच बनने वाली यह नई सड़क एम्स गोलंबर, पटना से शुरू होगी। इसमें कुल 167 किमी की लंबाई में से 147.33 किमी ग्रीनफील्ड हाइवे (नई सड़क) होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सड़क दीघा के जेपी सेतु होते हुए बकरपुर, मानिकपुर, साहेबगंज, केसरिया और अरेराज होते हुए बेतिया के पास एनएच 727 से जुड़ जाएगी। इस विशाल परियोजना पर लगभग 5800 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है।नये एनएच का निर्माण पांच चरणों में किया जायेगा। पहले चरण में पटना के एम्स से बकरपुर (सोनपुर) तक, दूसरे चरण में बकरपुर (सोनपुर) से मानिकपुर, तीसरे चरण में मानिकपुर से साहेबगंज, चौथे फेज में साहेबगंज से अरेराज और पांचवें फेज में अरेराज से बेतिया तक सड़क का निर्माण कराया जाना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article