सासाराम की गलियों में गूंज रही है नन्ही घुड़सवार आब्या, जिसने घोड़े को बना लिया है अपना हमसफ़र

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सासाराम: सासाराम के गौरक्षणी मोहल्ले की तंग गलियों में इन दिनों एक खास नज़ारा देखने को मिल रहा है—छह साल की एक मासूम बच्ची, जो घोड़े की पीठ पर सवार होकर पूरे आत्मविश्वास के साथ दौड़ती नजर आती है। उसका नाम है आब्या, और उम्र भले ही छोटी हो, मगर उसके जज़्बे और हुनर ने सबको हैरान कर दिया है।

आब्या के लिए घुड़सवारी सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि उसका जुनून है। जब उसके हमउम्र बच्चे अभी साइकिल से संतुलन बनाना सीख रहे होते हैं, तब वह “बादल” नामक अपने घोड़े के साथ मोहल्ले की सड़कों पर पूरी रफ्तार से दौड़ लगाती है।

“बादल” न सिर्फ उसकी सवारी है, बल्कि उसका सबसे करीबी साथी बन चुका है। मोहल्ले के लोग अब उसके घोड़े की टापों को पहचानने लगे हैं। कभी सुबह-सुबह, तो कभी शाम को आब्या अपने घोड़े पर सवार दिख जाती है। रेलवे स्टेशन के पास उसकी स्पीड देख लोग चौंक जाते हैं, मानो किसी ट्रेन से मुकाबला हो रहा हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सोशल मीडिया पर भी इस नन्हीं घुड़सवार की चर्चा जोरों पर है। वायरल वीडियो में लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे। कोई उसे “नन्हीं लक्ष्मीबाई” कह रहा है, तो कोई भविष्य की “वंडर वूमन” बता रहा है।

और यह सराहना यूं ही नहीं मिल रही। जब इतनी कम उम्र की बच्ची आत्मविश्वास के साथ लगाम थामे, मुस्कुराते चेहरे और आत्मबल से भरपूर होकर आगे बढ़ती है, तो वह आने वाले कल की मिसाल बन जाती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article