कावड़िया पथ का निरीक्षण करने के लिए सड़कों पर निकली महापौर

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर,सावन की शुरुआत हो गई है वही सुल्तानगंज से जहां लाखों कांवरिया बाबा धाम के लिए कल से जा रहे हैं वहीं भागलपुर शहर के सुंदरवती महिला महाविद्यालय गंगा घाट से जल भरकर हजारों की संख्या में डाक कांवरिया बासुकीनाथ और गोड्डा शिव मंदिर पिछले कई दशकों से जाते हैं जिसको लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा व्यवस्था दुरुस्त की जाती है लेकिन इस बार डाक कांवरियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है भोलानाथ पुल फ्लावर का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण जगह-जगह गड्ढे हैं और पथरीली सड़क के साथ-साथ जल जमाव की भी समस्या भीखनपुर तीन मूर्ति चौक से लेकर मिरजानहाट के शीतला स्थान चौक तक है लेकिन आज तक ना तो नगर निगम और ना ही जिला प्रशासन की ओर से इस पर कोई कार्रवाई की गई.

वही आज नगर निगम की महापौर डिप्टी मेयर सहित वार्ड पार्षद निरीक्षण के लिए निकले लेकिन व्यवस्था देखकर उन्हें भी आश्चर्य हुआ मेयर का कहना है कि तीन मूर्ति चौक से डिक्शन मोड होते हुए फिर भोलानाथ पुल होकर कावरियों को डायवर्ट किया जाएगा लेकिन यह रास्ता भी खराब है वह यह भी स्वीकार कर रही है। वही नगर आयुक्त से जल्द ठीक करवाने के लिए बात करने की बात कह रही है इसके साथ ही उन्होंने पुल निर्माण निगम और रेलवे के बीच एनोसी क्लियर नहीं होने को लेकर भी पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन से बात करने की बात कही है। कल डाक कांवरिया गंगाजल लेकर इसी रास्ते से बासुकीनाथ के लिए जाएंगे लेकिन महापौर की भी नींद आज ही खुली है जबकि वर्षों से डाक कांवरिया इसी रास्ते से जाते हैंअब देखने वाली बात है कि नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article