गया में दिनदहाड़े चोरी:,बैंक से पैसे निकालते ही बदमाशों ने बनाया निशाना, मिनटों में डेढ़ लाख गायब

कुछ ही मिनटों की लापरवाही और मेहनत की कमाई गायब—CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया जिले में दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने चंद मिनटों में बाइक की डिक्की तोड़कर लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
डेढ़ लाख रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखे थे


मिली जानकारी के अनुसार, चरोखरीगढ़ गांव निवासी अखिलेश कुमार अपनी बहन की शादी के लिए पंजाब नेशनल बैंक की फतेहपुर शाखा से करीब डेढ़ लाख रुपये निकालकर बाइक की डिक्की में रखे थे। इसके बाद वे फतेहपुर–पहाड़पुर सड़क मार्ग पर एक दुकान के पास पहुंचे और बाइक खड़ी कर सामान लेने अंदर चले गए।
पहले से घात लगाए बदमाशों ने मौके का फायदा उठाया
इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने मौके का फायदा उठाया और बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे करीब 1.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को भनक तक नहीं लगी।कुछ ही देर बाद जब अखिलेश कुमार दुकान से बाहर लौटे, तो बाइक की खुली डिक्की देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर रखे पैसे गायब थे। घटना के बाद पीड़ित और उनके परिजन सदमे में आ गए और रोने लगे।
इस वारदात की तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।फिलहाल, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article