बरारी गोलीकांड में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, दो देशी कट्टा व चार कारतूस बरामद

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बरारी थाना क्षेत्र के टीएनबी लॉ कॉलेज गली में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं घटना के संबंध में मिली सूचना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर सीटी डीएसपी अजय चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की पहचान की और छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया गिरफ्तार आरोपियों में सूरज तांती, अशोक तांती और मिथुन यादव तीनों सुरखीकल भठ्ठा रोड, बड़ी खंजरपुर, थाना बरारी, भागलपुर के रहने वाले हैं पुलिस के अनुसार, सूरज तांती और अशोक तांती पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सूरज तांती पर बरारी थाना में कांड सं. 835/21, 1128/22, 941/23 दर्ज हैंअशोक तांती पर तिलकामांझी थाना में कांड सं. 525/22 दर्ज है डीएसपी अजय चौधरी के नेतृत्व में की गई, जिसमें थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल, परि. पु. अ.नि. शुभम तिवारी, परि. पु. अ.नि. पुष्प राज, पु. अ.नि. पारश दास (एएलटीएफ प्रभारी) तथा सशस्त्र बल बरारी थाना की सक्रिय भूमिका रही।पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखे हुए है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article