मुख्यमंत्री के द्वारा कष्टहरणी घाट के सौन्दर्यीकरण की घोषणा पर हुआ भव्य गंगा महाआरती का आयोजन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

धार्मिक मान्यता से महत्वपूर्ण शहर के उत्तरवाहिनी गंगातट कष्टहरणी घाट पर गंगा महाआरती का आयोजन मुंगेर नगर निगम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। डीएम अवनीश कुमार सिंह एवं महापौर कुमकुम देवी ने अपने हाथों से गंगा मैया की आरती कर गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हुए नगरवासियों से भी गंगा को स्वच्छ रखने के लिए संकल्पित कराया। बाद में महंथ की देखरेख में तीन पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा आरती की गई। इस अवसर पर डीएम ने कहा कि कष्टहरणी घाट की मान्यता रामायण काल में माता सीता से जुड़ी है।

यह भी मान्यता है कि इस गंगा घाट पर स्नान करने मात्र से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। कष्टहरणी घाट की महत्ता को देखते हुए इसके सौन्दर्यीकरण का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रगति यात्रा के दौरान स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र ही कष्टहरणी घाट के सौन्दर्यीकरण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। महापौर कुमकुम देवी ने ऐतिहासिक व धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण कष्टहरणी घाट के सौन्दर्यीकरण का प्रस्ताव भेजने के लिए डीएम का आभार जताया साथ ही प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मेयर ने कहा कि सौन्दर्यीकरण के बाद कष्टहरणी घाट पर लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी और दूर दराज से पहुंचे लोग कष्टहरणी घाट का सौन्दर्यीकरण देख आकर्षित होंगे। मौके पर नगर आयुक्त कुमार अभिषेक सहित कई पदाधिकारी के अलावा कई वार्ड पार्षद व काफी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article