UPSC 2024: प्रयागराज की शक्ति दुबे ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक, सात साल की मेहनत लाई रंग

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2024 का अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। हर्षिता गोयल को दूसरा और डोंगरे अर्चित पराग को तीसरा स्थान मिला है।हर साल लाखों उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लेते हैं।

इस बार मुख्य परीक्षा में चयनित लगभग 2845 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।शक्ति दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकैमिस्ट्री में एमएससी की डिग्री हासिल की। पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई 2018 में पूरी करने के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी में जुट गई थीं।लगातार सात साल की मेहनत और धैर्य के बाद आखिरकार उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता का परचम लहरा दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर उनके परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल है। शक्ति दुबे ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article