बिहार में रविवार को भी रहेगा मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राज्य में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और इसका असर रविवार को भी दिखने वाला है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। खासकर अररिया, किशनगंज और सुपौल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

पूर्वी और उत्तर-मध्य बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और उत्तर-मध्य बिहार में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उत्तर बिहार में अधिक बारिश की संभावना
दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में बारिश की तीव्रता ज्यादा रहने के संकेत हैं। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पटना समेत कई क्षेत्रों में पूरे दिन रुक-रुककर फुहारें गिरती रहीं। वहीं मधुबनी में हवाओं की रफ्तार 52 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई।

तापमान में दिखा बदलाव
बारिश और बादलों के चलते दिन के तापमान में गिरावट आई है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 36°C वाल्मीकि नगर और डेहरी में दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 24.1°C सहरसा के अगवानपुर में रिकॉर्ड किया गया।

पटना में भी छाए रहेंगे बादल
रविवार को राजधानी पटना में भी मौसम सुहावना बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, और कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और मौसम से जुड़ी जानकारी पर नज़र बनाए रखने की अपील की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article