मुंगेर में वज्रपात की चपेट में आकर महिला की मौत, खेत में मिट्टी काट रहे पति ने देखा शव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर: जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनारसी बासा गांव में रविवार को आसमानी आफत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खेत में काम करने गई रजनी देवी (पति मुकेश यादव) की वज्रपात की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मुकेश यादव और उनकी पत्नी रजनी देवी अपने खेत में मोरी बनाने के लिए मिट्टी काटने गए थे। पति खेत में काम कर रहा था, जबकि रजनी देवी खेत के किनारे अड्डा पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर रजनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

बिजली गिरने की तेज आवाज और झटके से मुकेश यादव भी खेत में गिर पड़े। कुछ देर बाद जब वह होश में आए तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी पास के गड्ढे में गिरी पड़ी है। पास जाकर देखा तो वह दम तोड़ चुकी थीं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना की जानकारी मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर अस्पताल भेज दिया।

मृतका रजनी देवी अपने पीछे दो बेटियां और तीन बेटे सहित कुल पांच संतानें छोड़ गई हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि पति और बेटे मजदूरी कर घर का गुजारा करते हैं। घटना के बाद गांव और परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article