90 km गंगा में बह कर सोनपुर से मोकामा पहुंची महिला,देख लोग हैरान, कुदरत का करिश्मा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-“जाको राखे साईयां, मार सके ना कोई।” इस कहावत को 60 वर्षीय प्रमिला देवी ने सच साबित कर दिया है। सोनपुर की रहने वाली प्रमिला देवी लगभग 90 किलोमीटर दूर गंगा नदी में बहकर मोकामा के मेकरा गांव पहुंच गईं।ग्रामीणों के अनुसार, महिला अपनी जान बचाने के लिए चिल्ला रही थी।

स्थानीय लोगों ने नाव के जरिए उन्हें सुरक्षित निकाला। प्रमिला देवी ने बताया कि वह अपने पति के साथ गंगा स्नान कर रही थीं, तभी दोनों तेज धारा में बह गए। जबकि उनके पति का अभी तक कोई पता नहीं चला है, प्रमिला देवी ने गंगा के तेज बहाव से खुद को बचा लिया।लगभग 90 किलोमीटर की यात्रा कर मोकामा पहुंचने के बाद, ग्रामीणों ने उनकी जान बचने पर आश्चर्य जताया। उनके अनुसार, यह कुदरत का करिश्मा है कि उफनती गंगा नदी से महिला की जान सुरक्षित रह गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article