आरा के जेलों मे पुलिस प्रशासन की छापेमारी,दिए गए कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मंडल कारा में रविवार की सुबह पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की। तकरीबन दो से ढाई घंटे तक चले छापेमारी के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम ने जेल के सभी वॉर्ड, सेल,रसोईघर,अस्पताल सहित सभी वार्डो की तलाशी ली । इसके अलावे जेल वार्ड के बाहरी परिसर में भी अभियान चलाया गया।इस दौरान आरा मंडलकारा में भी डीएम और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। हालांकि जेल में छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामान बरामदगी की अभी तक सूचना नहीं है।

आरा जेल में छापेमारी हुई। इस कार्रवाई में भोजपुर डीएम राजकुमार, एसपी प्रमोद कुमार, एएसपी परिचय कुमार, एसडीएम, दोनों प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक ,नगर और नवादा थाना अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया की आरा मंडल कारा में छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने सभी वार्ड की गहनतापूर्वक नियमानुसार जांच की गयी। जांच को लेकर बताया कि जेल के अंदर किसी भी प्रकार की होने वाली आपराधिक घटनाओं के लिए साजिश और अन्य किसी अवैध गतिविधि को चेक किया गया। वहीं रविवार को हुई छापामारी में फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा जेल अधीक्षक को जेल परिसर में निगरानी रखने के साथ कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

वहीं किसी प्रकार की अवैध और आपराधिक गतिविधियों की साजिश या अन्य प्रकार की गतिविधि जेल परिसर में नहीं हो सके। इसपर खास नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रशासन की ओर से जानकारी आगे भी जेल परिसर में आकस्मिक रूप से छापामारी और चेकिंग जारी रहेगी। छापेमारी के दौरान पुलिस प्रशासन की टीम ने जेल के सभी वॉर्ड, सेल, रसोईघर, अस्पताल सहित सभी वार्डो की तलाशी ली।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article