दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेताओं को दिया गया पुरस्कार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुजफ्फरपुर : नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरपुर के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन गायघाट प्रखंड के जारंग हाई स्कूल के प्रांगण में किया गया। जिसमें वॉलीबॉल,कबड्डी,दौड़ और रस्सी खींच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

दौड़ आयोजन में आलोक कुमार प्रथम अभिषेक भारती ने दूसरा स्थान एवं रितेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।वॉलीबॉल में वरूआरी की टीम ने जारंग टीम को हराकर विजेता रही। दूसरी और कबड्डी प्रतियोगिता में जारंग फौजी प्रेमी ने स्टार 11 गायघाट कबड्डी टीम को हराकर विजेता बनी। रस्सी खींच में छात्रा ‌खिलाड़ी खुशी कुमारी की टीम ने रूपाली की टीम को हराकर विजेता रही. सभी विजेता और उपविजेता टीम को अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक सुमन और मंच संचालन मयंक मिश्रा ने किया मौके पर आशुतोष कर्ण,शिवम कुमार,शुभम चौधरी, परमजीत कुमार,अमरेश कुमार,आशीष कुमार, प्रीत, माही, साक्षी, रूपाली, पल्लवी, सुरुचि,खुशी आदि प्रतिभागी उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article