मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना से सूबे के सभी थाना में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की। दोनों चरण मिलाकर जिला में 43 थाना में अब तक 33 थाना में विधिवत रूप से महिला हेल्प डेस्क काम करने लगा।डेस्क की कमान महिला पदाधिकारी के ही जिम्मे होगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, लैंगिक अपराध , मारपीट समेत किसी भी समस्या को लेकर महिलाएं थाना आकर बिना संकोच किए निर्भीक होकर अपनी बात महिला पदाधिकारी के पास रख सकती है। महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गयी है। यह डेस्क सभी थाना में 24 घंटा काम करेगा। इसी को लेकर डेस्क की शुरुआत की गयी है| यदि थाना तक आने में किसी तरह की समस्या आ रही हो तो नजदीकी थाना या 112 पर भी कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं। समस्या बताने पर तुंरत कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article