दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सुगमता एक्सप्रेस को किया गया रवाना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर : समाहरणालय के समीप से pwd कोषांग के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सुगमता एक्सप्रेस को रवाना किया गया.

सुगमता एक्सप्रेस प्रत्येक पंचायत में जाकर दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करेंगे. इसके साथ जिन लोगों को कान की समस्या आंख की समस्या रहेगी उन लोगों को इस सुगमता एक्सप्रेस में डॉक्टर उनका इलाज करेंगे तो वही आज जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के द्वारा सुगमता एक्सप्रेस को रवाना किया गया वहीं जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि आज सुगमता रथ को रवाना किया गया है आगामी लोकसभा नजदीक है वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम होने हैं. उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 9000 दिव्यांग मतदाता है उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी । वहीं जिला निर्वाचन आइकॉन श्रीजा सेन ने बताया की लोगों को मतदान जरूर करना चाहिए ताकि वे सहीं नेता या नेत्री चुनने में अपना योगदान दे सके ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article