पुलिस बल का ये जवान है हेलमेटमैन, जो बिना हेलमेट चल रहे दो पहिया वाहन चालकों को दे रहे है हेलमेट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर : पुलिस बल में एक ऐसा जवान है जो सड़क दुर्घटना से बचाव को लेकर लगातार लोगों को जागरुक करते हुए बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों को अपने पैसे से खरीद कर हेलमेट बांटते नजर आता है, जिसे लोग हेलमेट मेन के नाम से जानते हैं, मूल रूप से बांका निवासी भागलपुर पुलिस बल में कार्यरत धनंजय कुमार भागलपुर के जीरो माइल चौक पर पिछले कई वर्षों से धनंजय लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरुक करते हुए दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट यात्रा ना करने की सलाह देते हुए, बिना हेलमेट पहने चालक और उनके साथ यात्रा करने वाले लोगों को अपने पैसे से खरीद कर हेलमेट देते नजर आते हैं।

इस दौरान पुलिस जवान धनंजय ने बताया कि उसके पड़ोसी युवक की मौत बाइक का दुर्घटना में कई वर्ष पहले हो गई थी पड़ोसी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था जिसके कारण उसकी मौत हो गई और उसी दिन से उसने लोगों को जागरूक करने के लिए ठाना है और लगातार खुद के पैसे से हेलमेट खरीद कर लोगों को बाइक की सवारी करते वक्त बिना हेलमेट पहनकर नहीं चलने की अपील कर रहे हैं , वही भागलपुर पुलिस बल के जवान धनंजय कुमार के द्वारा किए जा रहे कार्यों की लोग जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article