एनडीए के जदयू प्रत्याशी अजय मंडल का क्षेत्र भ्रमण जोर शोर पर,पहुँचे पीरपैंती, जनता ने किया भव्य स्वागत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर : जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है प्रत्याशी क्षेत्र भ्रमण में उतनी ही तेजी ला रहे हैं जनता से एक से बढ़कर एक वादे करते दिख रहे हैं. उसी बाबत आज एनडीए के जदयू प्रत्याशी अजय कुमार मंडल पिरपैंती पहुंचे जहां जनता ने उनका भव्य स्वागत किया, वही मीडिया से बात करते हुए अजय कुमार मंडल ने अपने किए हुए कार्यों का बखान किया शिक्षा स्वास्थ्य सड़क से लेकर फूल पुलिया का निर्माण हवाई अड्डे की सौगात जल्द शहर को मिलने की बात से लेकर महिला उत्थान तक की बात कही उन्होंने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच ही भारत को विकसित और विकासशील बन सकता है इस बार हम लोग 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे साथ ही उन्होंने कहा जो कार्य रुक गए हैं उसे भी जीतने के बाद जल्द पूरा करूंगा।

कल नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था अब भागलपुर से 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे वह देखने वाली बात यह होगी कि कहां तक कौन प्रत्याशी जनता को अपनी ओर आकर्षित कर पाते हैं और किसका आशीर्वाद कि प्रत्याशी को मिलता है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article