कई सालों से सेक्सुअल एसॉल्ट हो रहे नाबालिक लड़की को कराया मुक्त, पुलिस को बनाई बंधक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- patna– भागलपुर नाबालिक लड़की के साथ कई सालों से हो रहे सेक्सुअल एसॉल्ट की सूचना मिलने के बाद पटना से भागलपुर पहुंची बचपन बचाओ एनजीओ की टीम ने भागलपुर तातारपुर थाना क्षेत्र के जब्बारचक मस्जिद मैदान के समीप निवासी डॉक्टर मोहम्मद परवेज अख्तर के घर से एक लड़की को बुधवार को मुक्त कराया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बताया जा रहा है की नाबालिक लड़की उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली है। नाबालिक को पिछले कई सालों से डॉक्टर परवेज अख्तर अपने घर में रखा था। नाबालिक को परवेज अख्तर के घर से मुक्त करने के दौरान जहां पुलिस और एनजीओ की टीम को मकसत करनी पड़ी तो वही कवरेज करने के दौरान डॉक्टर परवेज अख्तर के परिजनों ने पत्रकारों के साथ भी बदसुलूकी की।

 

हालांकि नाबालिक लड़की को मुक्त करने के दौरान डॉक्टर के परिजनों ने पुलिस को बंधक बना लिया लेकीन पुलिस ने इस बात को लेकर इनकार किया है कि बंधक नहीं बनाया गया है मामले को लेकर सिटी एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article