गर्मी छुट्टी में घूमना हुआ आसान, चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- गर्मियों की छुट्टी नजदीक है और यात्रियों को दिक्कत न आए इस वजह से रेलवे कि तरफ से  दानापुर और सिकंदराबाद तथा रक्सौल और हैदराबाद/सिकंदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की भीड़ एवं इन स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे द्वारा इनके परिचालन अवधि में विस्तार संशोधित कोच संयोजन के साथ करने का निर्णय लिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गाड़ी संख्या 07007 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल सिकंदराबाद से अब 26 जून तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को परिचालित की जायेगी ।

गाड़ी संख्या 07008 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल रक्सौल से 28 जून तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जायेगी ।

गाड़ी संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल हैदराबाद से अब 29.06.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी ।

गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल रक्सौल से अब 02.07.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी ।

गाड़ी संख्या 07419 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल सिकंदराबाद से अब 29.06.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी ।

गाड़ी संख्या 07420 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल दानापुर से अब 01.07.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जायेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article