मुंगेर- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा- आज मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे ताकतवर नेता और दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता का मुंगेर के इस पावन धरती पर आप सभी लोग ताली बजाकर उनका स्वागत करें। इस मंच पर उपस्थित लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी, उप मुख्यमंत्री आदरणीय विजय कुमार सिन्हा जी, मुंगेर के लोकप्रिय उम्मीदवार ललन सिंह जी, बेगूसराय के उम्मीदवार गिरिराज सिंह जी, खगड़िया के उम्मीदवार राजेश वर्मा जी….आज मैं सिर्फ एक ही आग्रह करना चाहता हूं। देश के प्रधानमंत्री जी को अभी उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में भी जाना है। आपसे कहना चाहूंगा की लोगों को कन्फूयज करने का काम किया जा रहा है। लोग कहते हैं कि संविधान खतरे में है। मैं आपके मंच के माध्यम से कहना चाहता हूं कि बिहार के लोग जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रहते कोई खतरा नहीं है।
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!
