विजय सिन्हा ने तेजस्वी से पूछे सवाल, कहा 15 साल के जंगलराज में बिहार में उद्योग धंधे क्यों बंद हो गए?

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- तेजस्वी यादव बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगातार सवाल पूछ रहे हैं। प्रधानमंत्री के हर दौरे से पहले तेजस्वी सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी से सवाल पूछते हैं। अब बीजेपी ने इस पर पलट वार किया है।  बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने एक के बाद एक कई सवाल पूछकर तेजस्वी से उन सवालों जवाब मांगा है।

विजय सिन्हा ने कहा है कि इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है। तेजस्वी यादव दूसरे सवाल करते हैं लेकिन अपने सवालों का जवाब नहीं देते। इनके माता-पिता के 15 साल के जंगलराज में बिहार में उद्योग धंधे क्यों बंद हो गए? यहां के निवेशक पलायन के लिए क्यों विविश हो गए? रोजगार के अवसर क्यों बंद हो गए? बिहार के बच्चे क्यों पलायन कर गए? बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार का जो माहौल बना था, तेजस्वी यादव पहले इसका तो जवाब दें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article