बिहार में मौसम का कहर जारी,2 से 4 मई तक और बढ़ेगी गर्मी…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK-: बिहार में गर्मी का पारा लुढ़कने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार 40 के पर यहां का पारा बना हुआ है। इसलिए दिन में ही शहर से लेकर गांव तक कर्फ्यू जैसा नजारा सड़कों पर देखने को मिल रहा है। आप आगलगी की घटनाओं से भी गर्मी का अंदाजा लगा सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मौसम विभाग की माने तो 2 मई से 4 मई के बीच बिहार के तापमान बढ़ेगा। इस दौरान आसमान साफ रहेगा, पश्चिमी हवा चलने की संभावना है, हवा की औसत गति 6 से 9 किमी प्रति घंटा रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री रहा।

बिहार में पहली बार भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने शेखपुरा, खगड़िया, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, नवादाऔर भागलपुर जिले के लिए भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट मंगलवार के लिए जारी किया था। वहीं सीवान, रोहतास, भोजपुर, कैमूर, औरंगाबाद,दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, जमुई और बांका में लू का ऑरेंज अलर्ट है। इसके साथ ही शिवहर, मधेपुरा, बक्सरऔर सहरसा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनो में पारा में और वृद्धि हो सकती है। 41 से 44 डिग्री तक पारा जाने की संभावना है।

राज्य में 4 मई तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

ईरान से आने वाला पश्चिमी विक्षोभ तीन मई से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत दे सकता है। यह एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ है जो 2 मई को जम्मू कश्मीर से टकराएगा। विक्षोभ की मजबूती के चलते इसका कुछ प्रभाव बिहार पर भी पड़ सकता है। 3 मई के बाद बिहार के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने के आसार हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article