NEWSPR DESK- तीसरे चरण के बाद अब पक्ष और विपक्ष दोनों ही चौथे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गए है। बता दे की इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि तीसरे चरण के बाद कांग्रेस का तीसरा फ्यूज उड़ गया है और बीआरएस का भी कोई अता-पता नहीं है. देश की समस्याओं की जननी कांग्रेस पार्टी ही है.
उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना के लोगों ने पिछले 10 वर्षों में मेरा काम देखा है. आपके एक वोट ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है. आपके एक वोट ने आर्टिकल 370 को निरस्त कर दिया और जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि सुनिश्चित की. आपके एक वोट ने भारत को रक्षा आयातक से रक्षा निर्यातक बना दिया.’

