- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- बिहार में पर्यटकों की संख्या में बड़ा उछाल आया है। बता दे की इस बार पहली तिमाही में पर्यटकों की संख्या में करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जनवरी से मार्च तक बिहार में एक करोड़ 19 लाख पर्यटक आए इसमें करीब सवा दो लाख विदेशी पर्यटक रहे।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
वही अगर पिछले साल की बात करें तो इसी दौरान महज 79 लाख पर्यटक आए थे। इसमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1.62 लाख थी। सर्वाधिक विदेशी पर्यटक गया-बोधगया, जबकि देसी पर्यटक पटना आए हैं।
पर्यटन विभाग के अनुसार, इस साल सबसे अधिक 42.93 लाख पर्यटक जनवरी में आए। इसमें देसी पर्यटकों की संख्या 42 लाख जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 86 हजार से अधिक रही। इसके बाद मार्च में 42.59 लाख पर्यटक आए इसमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 58 हजार से अधिक रही।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

