मां सीता का मंदिर प्रभु श्रीराम के मंदिर जैसा भव्य बनेगा : सम्राट चौधरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत जनक नंदिनी मां सीता की प्राकट्य स्थली, विद्यापति की भूमि, मिथिला क्षेत्र सीतामढ़ी पहुंचे । उन्होंने लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी श्री देवेन्द्र चन्द्र ठाकुर जी के समर्थन जनसभा कर विजय का आह्वान किया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर में प्रभु श्री राम के पहुंचने की खुशी देश और दुनिया को हुई, लेकिन सबसे अधिक खुशी इस पावन धरती के लोगों को है। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं कि मां सीता का मंदिर प्रभु श्रीराम के मंदिर जैसा भव्य बनेगा।

 

सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर उत्साहित श्री चौधरी ने कहा कि यह उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि यह जनसैलाब वोटों का सैलाब लाएगा, जिसमें ठगबंधन, भ्रष्टाचारी, तुष्टिकरण बह जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि देश को विकसित, समृद्ध, मजबूत बनाने के लिए मजबूत नेतृत्व जरूरी है। आज प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने महागठबन्धन को ठगबंधन बताते हुए कहा कि इस पर लोगों का भरोसा नहीं है, आज लोगों को विश्वास मोदी जी की गारंटी पर है।

 

उन्होंने कहा कि बिहार में राजद और कांग्रेस की सरकार में बिहार की क्या स्थिति थी, आज यहां के लोग भूले नहीं हैं। आज लोग लालटेन युग से निकलकर एलईडी युग में पहुंच गए है।

 

श्री चौधरी ने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार के लिए जनता-जनार्दन का आशीर्वाद बरस रहा है और यह आशीर्वाद 4 जून को मोदी को प्रधानमन्त्री बनाने में परिणत हो जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article