निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की हुई मौत,परिजनों ने काटा बवाल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर,जोगसर थाना क्षेत्र स्थित बड़ी पोस्ट ऑफिस के सामने वाली गली में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। वही परिजनो के द्वारा इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा गया। जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित डॉक्टरों की संस्थान आईएमए के अध्यक्ष सहित कई डॉक्टर पहुंचे। वही मृतिका कि पहचान मुनिका कुमारी(23) जो लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोड़ा गांव की रहने वाली है। यह घटना बड़ी पोस्ट ऑफिस के समीप डॉक्टर रश्मि सीमा कुमारी के यहां घटी है।डॉक्टर रश्मि सीमा कुमारी शहर की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ है।वहीं परीजनों ने रोते-रोते कहा कि मेरी बच्ची चल कर आए थी.. मेरी बच्ची की जान ले ली।

वही मृतिका की सास ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे के आसपास इलाज करने के लिए पहुंचे थी.वही लगभग 2:30 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई।मृतिका की सास ने बताया कि मेरी बहू 8 माह की गर्भवती थी. जिसका इलाज शुरुआत से ही यहां चल रहा था. आज जब बहु को लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने सलाइन चढ़ाने के लिए कहा था। वही नसों के द्वारा सलाइन चढ़ाया गया.जब हालत बिगड़ने लगी तो नर्स को कहे डॉक्टर को बुलाओ लेकिन नर्स के द्वारा डॉक्टर को नहीं बुलाया.जिसके बाद अचानक से उसकी सांस रुकने लगी. थोड़ी देर के बाद हम लोगों ने देखा कि उसकी सांस रूक चुकी थी और उसकी मौत हो गई थी। वही आरोप लगाते हुए सास ने कहा कि यहां पर सरासर इलाज में लापरवाही बरती जाती है।यह मेरी बहू की दूसरीवर डिलीवरी होनी थी। वह बिल्कुल ठीक थी.थोड़ा कमजोरी थी जिसको लेकर हम लोग दिखाने आए हुए थे.मेरी बहु चल कर आए और डॉक्टरों ने इसकी जान ले ली।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही जब परिजनों के द्वारा क्लीनिक पर बवाल काटा गया तो डॉक्टर रश्मि सीमा कुमारी ने इसकी सूचना आई एम ए को दी.जिसके बाद आई एम ए के अध्यक्ष सहित शहर के कई गणमान्य डॉक्टर वहां पर पहुंचे. साथ ही इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई. जिसके बाद वह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला को शांत करने की कोशिश की।

वही आईएमए के सदस्य डॉक्टर बिहारी लाल ने कहा कि मृतिका के परिजनों के साथ मेरी पूरी सहानभूति है जो भी सही फैसला होगा वह लिया जाएगा. अगर यह लोग केस करना चाहते है तो स्वतंत्र है। वही इलाज में लापरवाही को लेकर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है.इन लोगों के द्वारा केस करे. उसके बाद पोस्टमार्टम होगा.पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ स्पष्ट हो जाएगा कि किन कारणों से इसकी मौत हुई है खबर लिखे जाने तक मृतिका के परिजन और डॉक्टर के बीच कोई भी समझौता नहीं हुआ था परिजनों का साफ तौर में कहना है कि हम कैसे करेंगे

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article