सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा अंग्रेजों की तरह कांग्रेस ने भी देश को वर्षों तक लूटा….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- लोकसभा चुनाव को लेकर देश में छह चरण की वोटिंग संपन्न हो चुकी है और  सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होनी है। अंतिम चरण की वोटिंग को लेकर तमाम दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं आपको बता दे की इस पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार से दूरी बनाने वाले कांग्रेस के बड़े नेता अंतिम चरण के चुनाव में बिहार पहुंच रहे हैं। इसको लेकर बीजेपी ने भी पलटवार किया  है।

इस पर  बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि कोई भी आ जाए बिहार में कुछ होने वाला नहीं है।सम्राट ने कहा कि यहां लालू प्रसाद का परिवार जिस तरह से शोर मचा रहा है उससे यह स्पष्ट झलक रहा है कि यह सारे लोग भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचारियों के सरदार दिल्ली से बिहार आ रहे हैं। जिनके नेतृत्व में पूरे देश में भ्रष्टाचार हो रहा है। कांग्रेस पार्टी ने पिछले 15 वर्षों में इस देश को केवल लुटने का काम किया है। जिस तरह से अंग्रेजों ने लूटा उसी तरह कांग्रेस ने भी 55 वर्षों तक देश को लुटने का काम किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article