मुंगेर में अपराधी हुए बेलगाम, मिठाई की दुकान से 25 हजार कैश और सोने की मूर्ति की चोरी की

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK मुंगेर में बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र के श्रवण बाजार स्थित इंदिरा चौक के समीप संजीत साव कि मिठाई दुकान में 8 से10 कि संख्या में आए अज्ञात अपराधियो ने जम कर उत्पात मचाया है और ये सब कुछ कोतवाली थाना से महज कुछ ही दूरी पर हुआ है जिसका नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस संदर्भ में दुकानदार के छोटे भाई ने बताया कि रात में लगभग एक बजे 8 से10 कि संख्या में अपराधी आए और उसके दुकान का दरवाजा तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और दुकान में जमकर तोड़ फोड़ किया उसके बाद गल्ला में रखा 25 हजार कैश के साथ ही सोने का बजरंगबली का मूर्ति वजन लगभग डेढ़ भर का और दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा अपने साथ ले गए।

इतना ही नहीं अपराधियो ने मकान मालिक के भी दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया और उसके भी दुकान का सीसीटीवी कैमरा तोड़कर अपने साथ ले गए,बात यही पर खत्म नहीं हुई उन अपराधिओं का मनोबल इतना बढ़ा हुआ था कि सारे वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान का सारा सामान एक टाली पर लाद कर लेजाने ही वाले थे कि तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई जिसके बाद पुलिस को देख कर सभी अपराधी भाग खड़े हुए,पुलिस ने मौकाए वारदात पर से दो टाली जप्त की है और प्राथमिकी दर्ज कर मामले के छानबीन में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article