इंडिगो की बड़ी लापरवाही मुंबई पहुंच गए यात्री उनका सामान रह गया पटना एयरपोर्ट पर, जोरदार हंगामा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- PATNA- बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही आपको बता दे की इंडिगो एयरलाइंस की बड़ी लापरवाही सामने आई है पटना से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार यात्रियों के साथ बड़ा कांड हो गया है।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आपको बता दे की निर्धारित समय पर यात्री पटना से मुंबई टू पहुंच गए लेकिन उनका सामान पटना एयरपोर्ट पर ही रह गया इस बात से नाराज यात्रियों ने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया विमान कंपनी के कर्मियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

 

 

पटना के रहने वाले एक यात्री ने बताया कि बुधवार की शाम इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी उसके साथ विमान में अन्य यात्री भी सवार थे फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद जब यात्री सामान के लिए पहुंचे तो उनका लगेज नहीं मिला यात्रियों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि उनका सामान पटना एयरपोर्ट पर ही छूट गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article