मुंगेर मंच के तत्वाधान में “एक वृक्ष अपनी मां के नाम” कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -: मुंगेर मंच के तत्वाधान में आज “एक वृक्ष अपनी मां के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मेयर कुमकुम देवी, विधायक प्रणव यादव और अनुमंडल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे । इस अवसर पर अन्य सभी सदस्यों ने अपनी माताओं के नाम से एक-एक वृक्ष लगाकर इस अभियान को धरती मां को समर्पित किया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृशक्ति का सम्मान करना था। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ-साथ हम सभी ने अपनी माताओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की है।

कार्यक्रम के दौरान मुंगेर मंच के एडमिन संजय “बबलू” ने अपने विचार साझा किए और इस प्रकार के सामाजिक अभियानों में सहभागिता का महत्व बताया। यह कार्यक्रम केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इन पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article