- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK:नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के पिलकी महादेवा गांव के पास मंगलवार सुबह टेंपो और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान गया जिले के महकार थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी स्वर्गीय साधु शरण साव के 48 वर्षीय पुत्र अनुज साव के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार अनुज साव अपने भाई छोटेलाल साव की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ राजगीर आए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद, वे सभी टेंपो से घर लौट रहे थे। सुबह 4 बजे राजगीर-छबीलापुर रोड पर पिलकी महादेवा गांव के पास, एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अचानक गली से निकलकर टेंपो को टक्कर मार दी। इस घटना में अनुज साव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
