NEWSPR DESK -भागलपुर सूबे में बढ़ते अपराध और लचर कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर विपक्ष ने भागलपुर में प्रतिरोध मार्च निकाला जिसमें महागठबंधन के कई नेता भी सड़क पर उतरे भागलपुर में बड़ी तादाद में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया वहीं इंडिया गठबंधन द्वारा सरकार के खिलाफ निकाले जा रहे प्रतिरोध मार्च को लेकर भागलपुर के घंटाघर चौक से लेकर जिला समाहरणालय के कचहरी चौक तक भारी संख्या में पुलिस बलो की तैनाती की गयी.
बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में महागठबंधन ने एकजुट होकर प्रतिरोध मार्च निकाला है बिहार में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और लचर कानून व्यवस्था के साथ साथ राज्य सरकार की विफलता को मुद्दा बनाकर इंडिया गठबंधन की तरफ से ये मार्च निकाला गया है सभी विपक्षी दलों के कार्यकर्ता बड़ी तादाद में प्रदर्शन करने सड़को पर उतरे.
