सन्हौला बाजार में शाम ढलते ही बाइक चोर हो जाते हैं सक्रिय,पलक झपकते ही कर देते है बाइक गायब

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर जिला अंतर्गत सन्हौला थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोर ने आतंक मचा रखा है शाम ढलते ही बाइक चोर सक्रिय हो जाते हैं और आंख बंद डिब्बा गायब। लगातार सन्हौला बाजार से बाइक गायब हो रही है और सन्हौला पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है।

ताज़ा मामला इटवा गांव निवासी मनोज यादव बीते संध्या सब्जी खरीदने सन्हौला बाजार आया था तभी उनकी बाइक उच्चकों ने गायब कर दी। बाइक की चाभी पीढ़ित के हाथ में ही रह गया और हैंडिल लाक किया हुआ बाइक गायब हो गया। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग के कपड़े में उच्चके की तस्वीर कैद हो चुकी है लेकिन अभी तक बाइक का पता नहीं चल पाया है। वहीं सन्हौला थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है जल्द ही चोर का पता चल जाएगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सन्हौला पुलिस बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर पाती है या नहीं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article