डैम से मिला दो दिन से गायब छात्र का शव,कमर में बंधे थे भारी पत्थर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -गया में 2 दिन से लापता जवाहर नवोदय विद्यालय के 11वीं के छात्र प्रिंस कुमार का शव शनिवार को तीतर डैम से बरामद हुआ. बता दे की 14 साल के प्रिंस कुमार के कमर में भारी पत्थर बांधकर उसे डैम में फेंका गया था.

इस पुरे मामले मे जब गुरुवार को प्रिंसिपल से सवाल किया गया तो प्रिंसिपल ने बताया कि बाल कटवाने को लेकर स्कूल से उसे निकाला गया था. जिसके बाद से वह गायब था जिसे लेकर प्रिंसिपल ने अतरी थाना में शिकायत भी दर्ज किया था. वही आपको बता दें की छात्र का शव स्कूल ड्रेस में ही बरामद हुआ है  वहीं परिजनों ने भी वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.पूरे मामले में जब पुलिस ने प्रिंसिपल को सीसीटीवी कैमरा दिखाने की बात कही तो प्रिंसिपल ने बताया कि कैमरा खराब है बारिश की वजह से कैमरा खराब हो गया है,मेंटेनेंस का काम चल रहा है.पुलिस से भीड़ते हुए भी प्रिंसिपल नजर आए और यह कहते नजर आए कि मैं बिहार सरकार का ए वन अफसर हूँ तमीज से बात कीजिए, फालतू आदमी से बात नहीं करता.यहां तक की यह भी कह रहे थे कि अगर बच्चा गायब है तो घर वाले जाकर ढूंढे बार-बार स्कूल क्यों आते है.

 वही आपको बता दे कि जिस डैम से छात्र का शव बरामद हुआ है वहां आम लोगों को आने जाने की इजाजत नहीं है यहां पर एसडीओ के इजाजत की बगैर कोई भी नहीं आ जा सकता.वही पुलिस कर्मी भी यहां मौजूद रहते हैं अब ऐसे में यहां से छात्र का शव बरामद होना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article