लोदीपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत,दो युवक घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. वहीं दो युवक घायल हो गया। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि लोदीपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाली महिला निर्मला देवी अपने खेत से काम कर वापस घर लौट रही थी.

इसी दौरान टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने महिला को धक्का मार दिया जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत्य घोषित कर दिया पुलिस ने महिला का शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया है और वही मोटरसाइकिल को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं दूसरी घटना में बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार युवक भी टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर जा रहा था इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हैं पिकअप गाड़ी ने धक्का मार दिया जिससे दोनों युवक घायल हो गया ।घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों युवक का इलाज डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article