प्रेमिका की बात सुन प्रेमी को आया गुस्सा,चाकू से वार कर किया घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्यार में पागल सनकी आशिक ने अपनी महबूबा को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.मामला पकड़ी दयाल के शेखपुरवा इलाके की है जहां पर प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था और प्रेमिका से किसी बात को लेकर कहा सुनीं हुई जिसके बाद उसके प्रेमी को उसकी बात का बुरा लगा और प्रेमी ने अपने प्रेमिका को चाकू से गाल,पीठ, और पेट पर वार कर घायल कर दिया है। पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार को इसकी सूचना मिली और पुलिस की टीम जब पहुंची तो लड़की घायल अचेत अवस्था में थी जिसके बाद पुलिस उसे लड़की को अपनी अभीरक्षा में लेकर सदर अस्पताल पहुंची जहां लड़की का इलाज किया जा रहा है लड़की के चाचा हरि कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ही एक युवक ने हमारी भतीजी को चाकू से वार कर करने की कोशिश की है हम सभी को जानकारी मिली उसके बाद उसका इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए हैं.

वही इलाज कर रहे सदर अस्पताल के डॉक्टर डॉ अतहर हुसैन ने कहा कि लड़की के गाल पर और शरीर पर चाकू के निशान फिलहाल लड़की की हालत ठीक है जिसका इलाज किया जा रहा है आपको बता दे की प्रेमी प्रेमिका लगातार चुप-चुप के मिला करते थे इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को भी थी लेकिन आज प्रेमी ने अपने प्रेमिका को ही घायल कर दिया है इसकी पूरी जानकारी पुलिस जुटा रही है जो जानकारी मिल रही है की प्रेमी को भी चाकू लगा है प्रेमी को भी गहरा निशान हुआ है लेकिन पूरा मामला क्या है इस पर पुलिस पर्दा उठाएगी।वही पुलिस ने घायल प्रेमिका को भी हिरासत मे लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल मे इलाज करा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article