भोजपुरी गायक रितेश पांडे अब चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में लगे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर,वैसे तो बिहार विधानसभा के आम चुनाव होने में अभी लगभग 6 महीने से लेकर एक साल का वक्त है। लेकिन भावी प्रत्याशी मैदान में कूद गए हैं। गौरतलब है कि कैमूर जिले में विधानसभा की चार सीटें हैं। भभुआ, मोहनिया, रामगढ़ और चैनपुर. रामगढ़ सीट से सुधाकर सिंह के लोकसभा में जाने के बाद यह सीट खाली हुई है. लिहाजा उपचुनाव होना है।लेकिन बाकी की तीन सीटें मोहनिया भभुआ और चैनपुर सीट पर 2025 में आम चुनाव होना निश्चित है। ऐसे में हाल फिलहाल के दिनों में भभुआ विधान सभा सीट काफी हॉट मानी जा रही है। ब्राह्मण बहुल इस सीट पर बहुतेरे लोगों की नजर है। भभुआ भाजपा की परंपरागत सीट रही है। यह अलग बात है कि यहां से बसपा राजद और लोजपा को भी जीत मिली है। खैर, भोजपुरी के गायक और अभिनेता रितेश पांडे की राजनीतिक गतिविधियां इन दोनों भभुआ के भीतर काफी सुर्खियों में है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हालांकि रितेश पांडे की पहचान भोजपुरी गायक से है. अगर हम भोजपुरी अभिनेताओं की बात करें तो रवि किशन, निरहुआ और मनोज तिवारी जैसे लोग अभिनेता से नेता बने और संसद तक पहुंचे। यह अलग बात है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे मगर हार मिली. इधर देखा देखी भोजपुरी के दूसरे गायक और अभिनेता भी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे हैं. जिस तरीके से भभुआ विधानसभा सीट पर भोजपुरी गायक रितेश पांडे की पैनी नजर है तो उनकी इस पैनी नजर पर भभुआ के जागरूक और बौद्धिक मतदाताओं में कौतूहल है. लोगों की माने तो जिस सीट का प्रतिनिधित्व विजय शंकर पांडे एवं चंद्रमौली मिश्रा, डॉ प्रमोद सिंह जैसे नेता ने किया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article